दिल्ली के मुख्यमंत्री का मेहंदीपुर बालाजी दर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री का मेहंदीपुर बालाजी दर्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पति महेश गुप्ता एवं परिवार के साथ प्रसिद्ध आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी महाराज मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। सीएम के मंदिर पहुंचने पर बालाजी पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

इस अवसर पर मंदिर के पंडितों द्वारा मुख्यमंत्री को बालाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सीएम रेखा गुप्ता को श्री बालाजी महाराज के चौले का टीका महंत ने लगाया इसके पश्चात उन्होंने महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस दौरान दौसा एवं करौली जिले का पुलिस एवं प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।

Translate »