रामेष्ट वेद संस्कृत गुरुकुलम में आयोजित उपनयन संस्कार एवं वेदारंभ संस्कार के अवसर पर महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज द्वारा विद्यार्थियों को वैदिक पुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आसपास के ग्रामों के सरपंचों द्वारा माल्यार्पण कर इस क्षेत्र को मिली शैक्षिक सौगात के लिए आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन में बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा का नाट्य प्रदर्शन श्रद्धा और अनुशासन का प्रभावी उदाहरण बना।
साथ ही सोनी टीवी की मशहूर लोक गायिका आकांक्षा राव की भजन प्रस्तुति एवं विद्यार्थियों की आध्यात्मिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यह आयोजन सनातन संस्कृति, वैदिक शिक्षा और संस्कारयुक्त भविष्य निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में संपन्न हुआ।