श्रद्धालु

video

दर्शन लाभ

श्री बालाजी दरबार जिसमें श्री बालाजी महाराज जी बाल स्वरूप में विराजमान है| ऐसे सिद्ध स्थान के दर्शन लाभ का महत्व भक्तों व श्रद्धालुओं की श्री बालाजी महाराज में बहुत आस्था और उनसे गहरे भावनात्मक और आध्यात्मिक संबंध में निहित है| सदियों से भक्तों को श्री बालाजी का आशीर्वाद, मार्गदर्शन व सुरक्षा प्राप्त हुई है और उनके कष्ट व दुःख-दर्द दूर हुए हैं| भक्तों ने अनेक प्रकार से दर्शन लाभ प्राप्त/महसूस किये हैं, इनमें शामिल हैं:

  • दिव्य दर्शन पथ: इस मंदिर के सिद्ध श्री बालाजी दरबार के सम्पूर्ण दर्शन लाभ प्राप्त करने का दिव्य दर्शन पथ है| इसमें सर्वप्रथम मुख्य गर्भगृह में विराजमान श्री बालाजी महाराज जी के दर्शन किये जाते हैं| यहां से आगे बढ़कर श्री भैरव महाराज जी का दिव्य स्थान है और फिर इस दिव्य दर्शन पथ के अंत में श्री प्रेतराज सरकार जी का दर्शन कर पूर्णता के साथ श्री बालाजी दरबार का दर्शन संपन्न होता है और भक्तों को पूर्ण दर्शन लाभ प्राप्त होता है|
  • कृपा व आशीर्वाद प्राप्ति: अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और समस्याओं के समाधान के लिए बहुत बड़ी संख्या में भक्त श्री बालाजी के दर्शन के लिए हर वर्ष मंदिर आते हैं। भक्तों का अटूट विशवास है की इस सिद्ध स्थान पर आकर श्री बालाजी के दर्शन से उनका जीवन सुखमय हो जाता है क्योंकि उन्हें अपने जीवन में बाधाओं और कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलती है। ऐसी मान्यता पीढ़ियों से लोगों और परिवारों के अनुभव के आधार पर विकसित हुई है|
  • video
    video
  • इच्छा पूर्ति: ऐसा माना जाता है कि श्री बालाजी महाराज से सहृदयता और पूर्ण भक्तिभाव से प्रार्थना करने पर वह आपकी सद-इच्छाओं को प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें पूरा करने में आपकी सहायता करते हैं।
  • नकारात्मक ऊर्जा से बचाव: श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर सदियों से एक ऐसा सिद्ध स्थान बना हुआ है जहां आकार दर्शन करने से नकारात्मक ऊर्जा, बुरी आत्माओं और अन्य टोन-टोटकों आदि से आपकी अपने आप ही रक्षा होती है। अपने ऐसे विशवास और अनुभव के कारण बहुत से लोग थोड़े-थोड़े अंतराल में दर्शन लाभ लेने मंदिर आते रहते हैं।
  • कृतज्ञता: अनेकानेक भक्त श्री बालाजी के दर्शन लाभ से जीवन में आई सुख-शांति, समृद्धि और पूरी हुई मनोकामना के लिए श्री बालाजी के प्रति अपना कृतज्ञता और विश्वास प्रकट करने के लिए अक्सर मंदिर आते हैं। और इसके लिए उनके द्वारा लिए गए संकल्पों को पूरा करते हैं और श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना करते हैं कि उनकी ऐसी ही कृपा सदा बनी रहे।
  • आंतरिक शांति और आध्यात्मिक विकास: श्री बालाजी मंदिर सदैव ही सकारात्मकता और दिव्य आध्यात्मिक शक्तियों से बहुत ऊर्जित रहता है| इस कारण से बहुत से भक्त अपने मन की व अंतरात्मा की शांति के लिए श्री बालाजी मंदिर में आते रहते हैं और उन्हें मन में शांति का अनुभव होता है। इसके साथ ही बहुत से भक्त अपने आध्यात्मिक विकास और आध्यात्मिक अनुभव के लिए नियमित रूप से यहाँ आते रहते हैं।

    श्री बालाजी मंदिर आकर दर्शन लाभ लेने का हर भक्त का अनुभव अलग-अलग होता है| वास्तव में महत्व उस विश्वास और भावना में निहित है जो भक्त श्री बालाजी के प्रति महसूस करते हैं और उसे अपनी श्रुद्धा व समर्पित भाव से सिद्ध करते हैं|

  • video

Translate »