सनातन संस्कृति की उज्ज्वल परंपरा के लिए संवाद

सनातन संस्कृति की उज्ज्वल परंपरा के लिए संवाद

जयपुर में आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक, विश्वविख्यात आध्यात्मिक संत श्री श्री रविशंकर जी ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी जी महाराज से आत्मीय भेंट कर विस्तृत आध्यात्मिक संवाद किया।

इस प्रेरणादायी मुलाकात में राष्ट्र उत्थान, सामाजिक समरसता, चरित्र निर्माण, युवाओं के मार्गदर्शन तथा समाज में शिक्षा के स्तर और मूल्य-आधारित शिक्षण प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। दोनों महान संतों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि राष्ट्र के विकास का आधार आध्यात्मिक शक्ति, शिक्षा का संस्कार और समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार है।

यह संवाद न केवल सनातन संस्कृति की उज्ज्वल परंपरा को पुष्ट करता है, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक प्रेरक संदेश भी देता है।

Translate »